पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक रुपए के तीन हजार देने के झांसे मेें बुजुर्ग महिला के जेवरात पार

एक रुपए के तीन हजार देने के झांसे मेें बुजुर्ग महिला के जेवरात पार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| टाउनमें सोमवार सुबह एक बुजुर्ग महिला को झांसा देकर बाइक पर बैठाने के बाद जेवर पार करने का मामला सामने आया है। बाइक सवार अज्ञात युवक वारदात के बाद फरार हो गया। इस घटना से जिला मुख्यालय पर सनसनी फैल गई है। इस तरह की जिले के संगरिया कस्बे में करीब पांच घटनाएं हो चुकी हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि शातिर गिरोह अब जिला मुख्यालय पर सक्रिय हो गया है। जानकारी के अनुसार कॉटन व्यवसायी गोपीराम गुप्ता की प|ी विमला देवी(65) सुबह करीब साढ़े दस बजे सब्जी मंडी जा रही थी। इस दौरान पीछे से आए एक बाइक सवार युवक ने उसे रोककर एक रुपए के बदले तीन हजार रुपए देने का प्रस्ताव दिया। वृद्धा ने मना कर दिया लेकिन वह बाइक सवार लगातार उसका पीछा करता रहा और किसी तरह उसे बाइक पर बैठाकर गुड मंडी से होते हुए डीपीजीसी ट्रांसपोर्ट कंपनी के पास ले गया। इसी दौरान अज्ञात युवक ने विमला देवी के हाथ में पहने दो सोने के कंगन एक डायमंड अगूंठी पार कर ली। देशराज असीजा के मकान के बाहर चबूतरे पर विमला देवी को बैठाने के बाद अज्ञात बाइक सवार फार्म भरने के लिए बेटी को लाने का कहकर चला गया। इसी बीच वृद्धा ने देखा तो उसके जेवर गायब थे। इस पर वह रोने-बिलखने लगी तो मौके पर लोग इकठ्ठे हो गए। इसी बीच बेहाल पीड़िता किसी तरह वार्ड 33 स्थित घर पहुंची और आपबीती सुनाई। वह परिजनों के साथ टाउन पुलिस थाना पहुंची और घटना की सूचना दी। देर शाम तक पुलिस थाना में इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।