पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 55 वाहनों के किए चालान, एक ट्रक सीज

55 वाहनों के किए चालान, एक ट्रक सीज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| नियमोंकी अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का अभियान जारी है। सोमवार काे पुलिस ने 55 वाहनों के चालान कर एक ट्रक को सीज करने की कार्रवाई की। ट्रैफिक इंचार्ज कविता पूनिया ने बताया कि टाउन-जंक्शन में विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक स्कूटी सवार लोगों के चालान किए गए। वहीं शराब पीकर ट्रक चलाने के आरोप में एक ट्रक को पुलिस एक्ट की धारा-185 के तहत सीज किया गया। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस का स्कूली बच्चों से समझाइश का अभियान लगातार जारी है।