- Hindi News
- पीलीबंगा. तेरापंथयुवक परिषद पीलीबंगा को दिल्ली में 15 से 17
पीलीबंगा. तेरापंथयुवक परिषद पीलीबंगा को दिल्ली में 15 से 17
पीलीबंगा. तेरापंथयुवक परिषद पीलीबंगा को दिल्ली में 15 से 17 सितंबर तक हुए वार्षिक अधिवेशन एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह में विशिष्ट कार्य करने पर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश नाहर ने सम्मानित किया। तेरापंथ युवक परिषद पीलीबंगा के मंत्री अंकुर जैन ने यह जानकारी दी।
तुलसीजन्म शताब्दी पर हुआ प्रश्न मंच का आयोजन
पीलीबंगा. तेरापंथयुवक परिषद पीलीबंगा द्वारा आचार्य तुलसी जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में साध्वीश्री लक्ष्मी कुमारी के सान्निध्य में तुलसी प्रश्न मंच का आयोजन रविवार को रात्रि को जैन भवन में किया गया। परिषद के मंत्री अंकुर जैन ने बताया कि इस प्रश्न मंच में आचार्य तुलसी पर आधारित प्रश्न पूछे गए एवं प्रतिभागियों को प्रत्येक प्रश्न का सही जवाब देने पर परिषद द्वारा पुरस्कार दिए गए। बच्चों को जैनसभा अध्यक्ष मूलचन्द बांठिया के द्वारा पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम का संचालन संजय डागा ने किया।
प्रतिभावनविद्यािर्थयों तपस्वियों का होगा सम्मान
पीलीबंगा. तेरापंथयुवक परिषद की ओर से जैन परिवारों के प्रतिभावान छात्र - छात्राओं तपस्वियों को चातुर्मास के अंत में साध्वीश्री लक्ष्मी कुमारी के सानिध्य में सम्मानित किया जाएगा। अध्यक्ष महेंद्र नौलखा ने बताया कि जिन छात्र -छात्राओं ने दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं अन्य कोई परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की है वे अपनी अंक तालिका की फोटो प्रति 30 सितंबर तक परिषद के परामर्शक ओमप्रकाश पुगलिया को जमा करा सकते हैं। 30 सितंबर के बाद आने वाली अंकतालिकाओं को मान्य नहीं किया जाएगा। परिषद के द्वारा किए जा रहे कार्यों में विशिष्ट सहयोग देने वाले सहयोगियों का सम्मान भी परिषद इस कार्यक्रम में करेगी।
तेरापंथ युवक परिषद पीलीबंगा का हुआ सम्मान