पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला वर्ग में हनुमानगढ़ ने उदयपुर को 4 0 से हराया

महिला वर्ग में हनुमानगढ़ ने उदयपुर को 4-0 से हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| व्यापार मंडल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही 38वीं राज्यस्तरीय (महिला/पुरुष) सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को दूसरे दिन रोचक मुकाबले देखने को मिले। विभिन्न जिलों से आई टीमों ने दमखम दिखाया।
इस दौरान खिलाडिय़ों का उत्साह देखते ही बनता था। वहीं दर्शकों ने प्रतियोगिता का खूब आनंद उठाया। हिंदी की व्याख्याता ज्योति यादव सुधीर चौधरी ने बताया कि महिला वर्ग में हनुमानगढ़ ने उदयपुर को 4-0 से हराया।
वहीं बारा ने टोंक को 5-1 से, बारा ने जैसलमेर को 3-1 से, जयपुर ने बारा को 9-0 से, सीकर ने उदयपुर को 21-3 से, चूरू ने उदयपुर को 21-4 से, श्रीगंगानगर ने बीकानेर को 5-2 से, अजमेर ने करौली को 4-0 से, महिला ऐकेडमी ने करौली को 14-3 से, भीलवाड़ा ने अजमेर को 8-15 से, महिला एकेडमी ने अजमेर को 13-2 से, करौली ने दौसा को 7-1 से, महिला एकेडमी ने डूंगरपुर को 10-2 से, महिला एकेडमी ने भीलवाड़ा को 12-4 से, अजमेर ने दौसा को 5-0 से तथा डूंगरपुर ने दौसा को 8-1 से हराया। इसी क्रम में पुरुष वर्ग में श्रीगंगानगर ने भरतपुर को 10-0 से, सीकर ने जैसलमेर को 9-1 से, जयपुर ने बारा को 11-2 से, अलवर ने झुंझुनूं को 10-1 से, उदयपुर ने भरतपुर को 14-3 से, करौली ने भरतपुर को 7-2 से, हनुमानगढ़ ने टोंक को 13-3 से, सवाई माधोपुर ने प्रतापगढ़ को 16-4 से, बूंदी ने प्रतापगढ़ को 15-2 से, एयरफोर्स ने बूंदी को 23-10 से, एयरफोर्स ने सवाईमाधोपुर को 10-2 से, झालावाड़ ने डूंगरपुर को 11-3 से, डूंगरपुर ने नागौर को 14-13 से तथा सीकर ने नागौर को 8-1 से मात दी।
इस मौके समिति अध्यक्ष अमरसिंह राठौड़, आयोजन सचिव पवन खुराना, समिति अध्यक्ष बालकृष्ण गोल्याण, सचिव संजय जैन, संयोजक डॉ. वीके शर्मा, सहसंयोजक निर्मला नागपाल, प्रधानाचार्या रीटा सैनी, जिला सचिव हैंडबॉल श्याम पांडे, कोच विकास अग्रवाल आदि मौजूद थे।