- Hindi News
- पुराने नगरपालिका कार्यालय भवन को डिस्मेंटल करने की कवायद
पुराने नगरपालिका कार्यालय भवन को डिस्मेंटल करने की कवायद
हनुमानगढ़| टाउनमें पुराने नगरपालिका कार्यालय भवन को डिस्मेंटल किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगरपरिषद की ओर से इसके लिए डीपीआर तैयार करने से पहले टेक्नीकल सर्वे नक्शा तैयार कराया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक टेक्नीकल सर्वे के बाद डीपीआर तैयार कराई जाएगी। शहर के ह्रदय स्थल पर मुख्य बाजार में स्थित नगरपालिका भवन को डिस्मेंटल कर वाणिज्यिक योजना एवं पार्किंग सुविधा मुहैया कराए जाना प्रस्तावित है। इस योजना के सिरे चढ़ने से नगरपरिषद को करोड़ों रुपए की आय होगी वहीं लोगों को भीड़भाड़ वाले बाजार में पार्किंग सुविधा मिल सकेगी। गौरतलब है कि नगरपरिषद की गत सात जून को हुई बोर्ड बैठक में पुराने नगरपालिका भवन को डिस्मेंटल किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसमें भवन को डिस्मेंटल कर पार्किंग, वाणिज्यिक योजना सार्वजनिक सामुदायिक केंद्र विकसित किए जाने की डीपीआर तैयार किए जाने का निर्णय लिया गया था।
लोगोंको यह होगा फायदा
मुख्यबाजार में पार्किंग की स्थाई व्यवस्था नहीं होना गंभीर समस्या है। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। हालांकि रामलीला रंगमंच मैदान पर अस्थाई व्यवस्था कर रखी है, लेकिन इससे लोगों को खास राहत नहीं मिली। प्रस्तावित योजना के अनुरूप अगर पार्किंग की स्थाई व्यवस्था होती है तो लोगों को यातायात समस्या से निजात मिलेगी। वहीं वाणिज्यिक योजना विकसित होने से लोगों को रोजगार के लिए जगह मुहैया हो सकेगी। सार्वजनिक सामुदायिक केंद्र बनाए जाने से बाजार के अलावा आसपास के आवासीय क्षेत्र के लोग सुविधाजनक तरीके से कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे।
^पुरानीनगरपालिका भवन को डिस्मेंटल किए जाने के लिए टेक्नीकल सर्वे कराया जा रहा है। प्रस्तावित योजना का नक्शा बनाने के बाद डीपीआर तैयार कराई जाएगी।
राजेंद्रस्वामी, एईएननगरपरिषद