- Hindi News
- लूट की घटना को लेकर पीलीबंगा में आज बंद रहेगा बाजार
लूट की घटना को लेकर पीलीबंगा में आज बंद रहेगा बाजार
पीलीबंगा| दिनदिहाड़े हुई लूट की घटना को लेकर गुरुवार देर शाम को व्यापार मंडल कार्यालय सभागार में व्यापारियों आम दुकानदारों के प्रतिनिधियों की बैठक व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लीला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कस्बे में बिगड़ रही कानून व्यवस्था के विरुद्ध शुक्रवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया। व्यापार मंडल सचिव पवन मित्तल ने बताया कि इस बंद के दौरान धानमंडी सहित कस्बे की किरयाना, मनिहारी, बिल्डिंग मैटीरियल एसोसिएशन, गुड़ चीनी थोक विक्रेता, कपड़ा, तहबाजारी सहित सभी प्रकार की दुकानें बंद रखी जाएंगी। बैठक में किरयाना कमेटी अध्यक्ष लालचंद यादव, कपड़ा एसोसिएशन के अध्यक्ष भंवरलाल कायल सहित अन्य सभी व्यापारिक संगठनों के प्रधान मौजूद थे।