- Hindi News
- बठिंडा श्रीगंगानगर ट्रैक को जोड़ने का काम शुरू, पैनल सिस्टम से होंगे गेट बंद
बठिंडा-श्रीगंगानगर ट्रैक को जोड़ने का काम शुरू, पैनल सिस्टम से होंगे गेट बंद
बठिंडा-श्रीगंगानगरट्रैक को जोड़ने का काम गुरुवार से शुरू हो गया है। ट्रैक को जोड़ने का काम पूरा होने पर बठिंडा हनुमानगढ़ की ओर से आने वाली यात्री ट्रेनें एक नंबर प्लेटफार्म पर आ-जा सकेगी। रेलवे स्टेशन अधीक्षक राजीव वालिया ने बताया कि स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग के कार्य के चलते पांच नंबर प्लेटफार्म को लंबा बढ़ाने का काम होगा। वर्तमान में पांच नंबर प्लेटफार्म पर आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में लगे कोच प्लेटफार्म छोटा होने के कारण प्लेटफार्म से हट कर खड़े होते हैं, इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेल अधिकारी ने बताया कि ट्रैक को जोड़ने का काम पूरा होने पर सिगनल प्रणाली खत्म हो जाएगी। ट्रेन आने पर सिगनल के रूप में कलर लाइटिंग पैलन सिस्टम से गेट बंद और खुला करेंगे। यह कार्य एक अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। चरणसिंह चौक पर बने सी-95 रेलवे फाटक पर चल रहे ट्रैक जोड़ने के कार्य के चलते सूरतगढ़-हनुमानगढ़ सड़क मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को बाइपास से होकर आना-जाना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी वाहनों की आवाजाही बाइपास से ही रहेगी।
सूरतगढ़. सी-95 रेलवे फाटक पर ट्रैक को जोड़ने का काम करते श्रमिक रेलवे इंजीनियर्स।