पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुश्ती में हनुमानगढ़ के पप्पू पहलवान ने मारी बाजी

कुश्ती में हनुमानगढ़ के पप्पू पहलवान ने मारी बाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुश्तीके मुकाबलों में उठा पटक के रोमांच में तालियों की गडग़ड़ाहट और सूफियाना अंदाज में मस्त बना देन गे बीबा, नचन लादे गए बीबा, ना जाइए मस्ता दे डेरे मस्त बना देण गे बीबा और मैं कादरी हूं शुक्र है रब्बे करीब का। दामन है मेरे हाथ में पीराने पीर दा। सहित सूफियाना रंगत में रंगे गीत। यह नजारा था गुरुवार को गांव रत्तेवाला में आयोजित डेरा बाबा अली शाह पीर मजार के 25वें वार्षिक मेले का। मेले में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

प्रतियोगिता में राजस्थान, पंजाब हरियाणा के 50 से ज्यादा पहलवानों ने दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबला हनुमानगढ़ के पप्पू पहलवान मलेर कोटला के नमाज अली बीच हुआ। इसमें पप्पू पहलवान ने जीत हासिल की। विजेता उपविजेता को बाबा गुरमीतसिंह, थानाधिकारी शकील अहमद, अमर सिंह भुल्लर, पुरुषोत्तम पवार, राणा पहलवान, ग्राम पंचायत चार बीबी सरपंच रिछपालसिंह, चानणाधाम सरपंच सतपालसिंह सुन्नर ने 11 हजार 51 सौ रुपए देकर पुरस्कृत किया। मौके पर बाबा डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत सिंह ने कहा कि पीर फकीर बहुत दयालु और कृपालु होते हैं इनकी कृपा पाने के लिए लोगों को सदैव सिर झुका कर सच्चे मन से इनके दरबार में आना चाहिए। पीर बाबा अपने दर पर आए श्रद्धालुओं की खाली झोली को हमेशा खुशियों से भर देते है। इस अवसर पर डेरा प्रमुख ने आयोजन में सेवाएं देने वाले पूर्व सरपंच इकबालसिंह गुरप्रीतसिंह, भीमसिंह, सुखपाल सिंह, बलवीर सिंह पंजाब के कलाकार बलकार अनखिला, मनजिंदर गुलशन सहित सेवादारों को सम्मानित किया। बाबा की मजार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका।

पदमपुर. मेले के दौरान पहलवानों को सम्मानित करते अतिथि।