पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाउन बस स्टैंड पर रेहड़ी संचालकों ठेकेदार में हुआ विवाद

टाउन बस स्टैंड पर रेहड़ी संचालकों ठेकेदार में हुआ विवाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| टाउनबस स्टैंड पर रेहड़ी संचालकों बस प्रवेश शुल्क ठेकेदार में गुरुवार को विवाद हो गया। दाेनों पक्षों में हाथापाई की नौबत आने पर मामला गर्मा गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नगरपरिषद अधिकारियों पुलिस जाब्ते ने समझाइश कर मामला शांत किया। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर को बस प्रवेश शुल्क ठेकेदार ने फल-सब्जी रेहड़ीधारियों को बस स्टैंड से बाहर निकाल दिया। इस पर रेहड़ीधारियों ने विरोध जताया तो दोनों पक्ष उलझ गए। सूचना पाकर शाम करीब साढ़े चार बजे पूर्व पालिकाध्यक्ष अमरसिंह राठौड़, स्वच्छता अधिकारी डॉ. केदार गुप्ता,स्वच्छता निरीक्षक जगदीश सिराव आदि मौके पर पहुंचे और समझाइश की। इस बीच ठेकेदार ने आरोप लगाया कि रेहड़ियों के कारण बस स्टैंड पर सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है। वहीं रेहड़ी संचालकों ने ठेकेदार पर बस स्टैंड में प्रवेश के नाम पर नाजायज परेशान करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों में समझाइश के बाद एक बार मामला शांत हो गया।