- Hindi News
- पांच घंटे के तनाव के बाद हुआ अंतिम संस्कार
पांच घंटे के तनाव के बाद हुआ अंतिम संस्कार
जनवादी महिला समिति ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
क्षेत्रके गांव सूरेवाला की ख्यालीराम वाली ढाणी में आत्मदाह करने वाली नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के अंतिम संस्कार को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी रही। पीड़िता के परिजनों ने आत्महत्या दुष्प्रेरण के मामले में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अंतिम संस्कार करने की बात कही। परिजन शव लेकर ढाणी में ही धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे एएसपी डीडी सिंह ने पांच दिन के अंदर मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। करीब छह घंटे के तनाव के बाद परिजन मृतका का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस बीच पुलिस थाना में मृतका के पिता की रिपोर्ट पर सूरांवाली के सरपंच जोगेंद्रसिंह सिंगारा सिंह के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है।
यहहै मामला
चारमाह पहले हुए दुष्कर्म की पीड़ित नाबालिग ने बुधवार को आत्मदाह कर लिया था। मृतका के पिता ने आरोप लगाया था कि दुष्कर्म मामले में नामजद रहे दो जने उसे धमकियां देते थे। इससे परेशान होकर उसने केरोसिन छिड़कर आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने जांच में दुष्कर्म मामले में दोषी नहीं माना था। बीकानेर में मेडिकल पोस्टमार्टम के बाद शव बुधवार रात को ढाणी पहुंचा।
हनुमानगढ़. एसपी को ज्ञापन देने पहुंचे जनवादी महिला समिति डीवाईएफआई के कार्यकर्ता।
टिब्बी. सूरेवाला की ख्याली वाली ढाणी में आत्मदाह करने वाली नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के घर के बाहर जमा पुलिसकर्मी।