धरने के लिए एसडीएम से मांगी अनुमति
धरने के लिए एसडीएम से मांगी अनुमति
पीलीबंगा. पालिकाक्षेत्र के वार्ड 19 के पार्षद हनुमान प्रसाद ओझा ने पालिका प्रशासन द्वारा उनके वार्ड के साथ सौतेला व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए पालिका कार्यालय के सामने धरने पर बैठने के लिए उपखंड अधिकारी से अनुमति चाही है। इस बाबत पार्षद द्वारा उपखंड अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार वार्ड 19 में मुख्य सड़क की पुलिया के निर्माण, जो कि वार्ड 12, 18, 20, 22 23 को जोड़ती है, तथा वार्ड 19 के नाले का निर्माण करवाने के लिए पालिका प्रशासन को अनेक बार लिखित मौखिक रूप में अवगत करवाए जाने के बावजूद निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं करवाया जा रहा है। ज्ञापन में निराकरण होने पर उसे धरने पर बैठने की अनुमति देने की मांग की है।