अहमदपुरा में जागरण 25 को
पीलीबंगा. समाजसेवी संस्था समर्पण द्वारा समाज की ज्वलंत समस्या कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से 25 सितंबर को रात्रि जागरण का आयोजन निकटवर्ती गांव अहमदपुरा के बस स्टैंड के पास करवाया जाएगा। संस्था संरक्षक मनीष आहूजा के अनुसार जागरण में प्रीत म्युजिकल ग्रुप, श्रीगंगानगर, मिस महक बठिंडा, मिस मीका बठिंडा एवं बाल हनुमान संकीर्तन मंडल, पीलीबंगा द्वारा रातभर मधुर भजन गाए जाएंगे।