- Hindi News
- नुकेरा में सात दिन में अतिक्रमण हटेंगे, लाल निशान लगाए
नुकेरा में सात दिन में अतिक्रमण हटेंगे, लाल निशान लगाए
संगरिया| गांवनुकेरा में 31 अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर सात दिन में अतिक्रमण हटाने के लिए पाबंद किया है। सात दिन के भीतर अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन द्वारा पुलिस बल के साथ जाकर सभी अतिक्रमणों को हटा दिया जाएगा। इससे पहले अतिक्रमण हटाने के मामले में गुरुवार को प्रशासन ने गांव के वार्ड नौ में अतिक्रमण चिन्हित किए। विकास अधिकारी मोहनलाल गोदारा ने बताया कि नुकेरा के वार्ड नौ में चार ग्राम सचिवों एक पंचायत प्रसार अधिकारी ने अतिक्रमण चिन्हित कर उन पर लाल निशान लगाए गए हैं।
इससे पहले एसडीएम कार्यालय के सामने नुकेरा गांव के वार्ड नौ से अतिक्रमण हटाने बंद गलियों को खोलने की मांग कर रहे दो लोगों का आमरण प्रशासन और ग्रामीणों के बीच समझौता वार्ता के बाद अनशन समाप्त हो गया। बुधवार को हुई वार्ता में प्रशासन ने सात दिन में अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया था। वार्ता में अधिकारियों ने कहा कि सभी कब्जों को एक साथ हटाया जाएगा। किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा।