कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरुआत
ब्लॉककांग्रेस कमेटी ओर से उपजिला प्रमुख शबनम गोदारा ने गांव संतपुरा, ढोलनगर एवं भाखरांवाली में गुरुवार को कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान इन गांवों में शिविर लगाए गए। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उपजिला प्रमुख शबनम गोदारा ने कहा कि दस महीनों में ही जनता ने भाजपा की घमंड चूर कर दिया। इसी का परिणाम है कि प्रदेश की चार सीटों पर हुए उपचुनावों में प्रदेश की जनता ने भाजपा को सबक सिखा दिया है। सदस्यता अभियान में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक जैन, राजीव गांधी, प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष अमृतपालसिंह सिद्धू, उपप्रधान राजेंद्र प्रसाद, सरपंच महेंद्र भाकर, सुरजाराम भोबिया, अनिल भोबिया, रविंद्र भोबिया, युवक कांग्रेस के गुरविंद्र सिंह राजपाल, गुरदत्त सिंह, मलसिंह मान, जगसीरसिंह, परमजीत सिंह सिद्धू, हजूरसिंह, अर्शदीप सिंह, दर्शन सिंह आदि मौजूद थे।
संगरिया. कांग्रेस के सदस्यता अिभयान की शुरुआत के मौके पर मौजूद अतिथि