- Hindi News
- विद्यार्थी की सोच सकारात्मक होनी चाहिए : त्यागी
विद्यार्थी की सोच सकारात्मक होनी चाहिए : त्यागी
राजस्थानराज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर की ओर से जिलास्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी तथा जनसंख्या शिक्षा मेला गुरुवार को ब्लू बेल्स चिल्ड्रन एकेडमी में शुरू हुआ। मुख्य अतिथि राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल प्रधानाचार्य मोहम्मद यासीन त्यागी ने कहा कि विधार्थी की सोच सकारात्मक और आगे बढऩे वाली होनी चाहिए। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. एसएल माहना ने कहा कि विज्ञान मेले ही विद्यार्थी को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढऩे के अवसर मिलते है। अतिथि एमआर आईटीआई एजूकेशन संस्थान अध्यक्ष रामलाल बिस्सू, व्याख्याता सत्यवीर, बुधराम सहारण आदि ने विचार रखे। मेला पर्यवेक्षक भूपेंद्र सिंह सुथार ने मेले की प्रतियोगिताओं और कार्यक्रम के बारे जानकारी दी। मंच संचालन उपप्रधानाचार्य महावीर गोस्वामी ने किया। मेला संयोजक और प्रधानाचार्या दीप्ति आर्य ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर सुरेंद्र भाठिया, सुनील भादू, पवन शर्मा, अंजनी परिहार, निशान सिंह, डीडी सैनी, रजनीश गोदारा आदि मौजूद थे। मेले में 23 निजी सरकारी स्कूलों ने विज्ञान विषय पर अलग-अलग टॉपिक पर 54 मॉडल का पंजीयन करवाया है।
येहुई प्रतियोगिताएं
विज्ञान,गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी तथा जनसंख्या शिक्षा मेला का मुख्य विषय चिर स्थाई विश्व के लिए विज्ञान एवं गणित रखा गया है। सेमिनार, विज्ञान एवं जनसंख्या विकास शिक्षा क्विज, विज्ञान प्रादर्श प्रदर्शन, शिक्षकों के लिए पोस्टर, वाद विवाद ,राष्ट्रीय रोल प्ले राष्ट्रीय लोक नृत्य आदि हुअा।
संगरिया. कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि