- Hindi News
- संगरिया. श्रीआदर्श क्लब की ओर से शनिवार को अरोड़वंश धर्मशाला
संगरिया. श्रीआदर्श क्लब की ओर से शनिवार को अरोड़वंश धर्मशाला
संगरिया. श्रीआदर्श क्लब की ओर से शनिवार को अरोड़वंश धर्मशाला में श्रीबालाजी का जागरण होगा। जागरण में मुख्य अतिथि पूर्व उपजिला प्रमुख गुरदीपसिंह शाहपीनी होंगे। पूजन मोहनलाल मिड्ढा एवं प्यारा सिंह बराड़ करेंगे। बाबा का गुणगान मोना मेहरा फतेहाबाद, नवदीप ढिल्लो गिदड़बाहा पंजाब तथा सुलखन पुली भटिंडा करेंगे।
विश्वकर्माजयंती मनाई: संगरिया. रतनपुरारीको में स्थित संजोग पंवार प्लांट में गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। प्लांट के संजय पांडे ने विश्वकर्मा के समक्ष दीप जलाकर पूजन किया। इसके बाद प्लांट के सभी कर्मचारियों ने हवन में भाग लिया। अंत में प्रसाद बांटा गया।
बालाजी का जागरण 20 को