पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीलीबंगा. एफसीआईलेबर एंड पल्लेदार यूनियन (सीटू) द्वारा निर्मित कामरेड श्योपत

पीलीबंगा. एफसीआईलेबर एंड पल्लेदार यूनियन (सीटू) द्वारा निर्मित कामरेड श्योपत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीलीबंगा. एफसीआईलेबर एंड पल्लेदार यूनियन (सीटू) द्वारा निर्मित कामरेड श्योपत सिंह स्मृति भवन का उद्घाटन गुरुवार को पूर्व विधायक कामरेड हेतराम बेनीवाल ने किया। सभा को संबोधित करते हुए माकपा के राज्य सचिव प्रो. वासुदेव शर्मा ने राज्य की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मात्र 100 दिन के कार्यकाल में ही वसुंधरा सरकार का मजदूर विरोधी चेहरा जनता के सामने गया है। जिसका जबाव हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनावों में जनता ने दे दिया है। पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल ने राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध संघर्ष करने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में सीटू के जिलाध्यक्ष कामरेड मलकीत सिंह, जिला सचिव बलदेव मक्कासर, एफसीआई लेबर यूनियन के जिलाध्यक्ष आत्मा सिंह, पीलीबंगा शाखाध्यक्ष कामरेड शेर सिंह, नवीन बजाज, माकपा के तहसील सचिव कामरेड मनीराम मेघवाल, पतरस मसीह, पंचायत समिति उपप्रधान कमला मेघवाल, डीवाईएफआई के प्रदेशाध्यक्ष रघुवीर वर्मा, कामरेड जगजीत सिंह जग्गी गुरनायब सिंह आदि मौजूद थे।

द्वितीयश्रेणी शिक्षक भर्ती में ईशा प्रथम

पीलीबंगा. कस्बेकी मेधावी छात्रा ईशा गुप्ता ने द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा के गणित विषय में पूरे प्रांत में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। व्यवसायी तरसेम गुप्ता गृहिणी पिंकी गुप्ता की सुपुत्री ईशा अपनी इस सफलता का श्रेय माता पिता, भाई विपिन, बहन रचना बहनोई उपदेश सिंगला सहित अपने गुरुजनों को देती है। परिणाम आने के पश्चात ईशा के परिजनों गुरुजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि ईशा ने उच्च माध्यमिक परीक्षा 2009 में भी राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त किया था।