पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला को मिलाया परिवार वालों से

महिला को मिलाया परिवार वालों से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जंक्शनमहिला पुलिस थाना की ओर से एक मानसिक रूप से परेशान महिला को गुरुवार को उसके परिवार से मिलाया गया। हरियाणा के करीवाला गांव की परमजीत कौर (19) जिसकी शादी पांच माह पहले ओमप्रकाश ढाणी सतनामसिंहवाली रानिया के साथ हुई थी। शादी के बाद पति ने दहेज के लिए मारपीट करनी शुरू कर दी। पति से तंग आकर महिला मानसिक रूप से परेशान रहने लगी और घर से निकल गई। इस दौरान महिला हनुमानगढ़ जंक्शन पहुंच गई। महिला भगतसिंह चौक पर घूम रही थी। इस बारे समाजसेवी प्रो.सुमन चावला को पता चला तो महिला को पुलिस थाने में पहुंचाया और उनके परिवार वालों से मिलाया।