गुलशन अध्यक्ष, सुनील सचिव बने
संगरिया. अरोड़वंशयूथ विंग कमेटी की बैठक गुरुवार को हुई। इसमें यूथ विंग की अंतरिम कार्यकारिणी का गठन किया गया। एडवोकेट महेश गाबा ने सर्वसम्मति से गुलशन नागपाल को अध्यक्ष तथा सुनील मोंगा को सचिव बनाया गया। वहीं कृष्ण नागपाल को उपाध्यक्ष, प्रदीप चिलाना को सहसचिव, रोबिन मिढ्ढा को कोषाध्यक्ष, पारस मिढ्ढा को प्रेस प्रवक्ता तथा वेदप्रकाश मरेजा को संरक्षक मनोनीत किया गया। बैठक में अमरनाथ अंगी, पवन सेठी, सुभाष बाघला बाबूलाल बिलंदी आदि मौजूद थे।