पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हनुमान जागरण में झूमे श्रद्धालु

हनुमान जागरण में झूमे श्रद्धालु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीलीबंगा. श्रीडिग्गी वाले हनुमान बाबा मंदिर निर्माण कमेटी द्वारा बीते बुधवार की रात्रि को मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में जागरण हुआ। जागरण में दिल्ली से आए कलाकार शीतल पांडे राजू बावरा ने रातभर बाबा के मधुर भजन गाकर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। राजू बावरा द्वारा जन्म देने वाली मां की महिमा का बखान करने वाला भजन प्रस्तुत किया गया तो पांडाल में उपस्थित महिलाओं की आंखें नम हो आईं। जागरण में दिल्ली से आई छेदीलाल एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत की गई उड़ते हुए हनुमान जी की झांकी को श्रद्धालुओं ने बेहद सराहा। भव्य दरबार की शोभा देखते ही बनती थी। कमेटी प्रधान मुकेश गोयल, नरेंद्र खदरिया, डॉ. हरिओम बंसल, अमित गोयल ने सप|ीक पूजा अर्चना करवाई। पं. तुलसीराम शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न करवाई। जागरण में समाज सेवी संस्था तरुण संघ, एकता मंच, श्री खेत्रपाल मंदिर सेवा समिति सहित अनेक धार्मिक सामाजिक संगठनों द्वारा सहयोग किया गया। मंच संचालन अजीत चंचल राजस्थानी ने किया।