- Hindi News
- पीलीबंगा. वाणिज्यिककर विभाग द्वारा वर्ष 2006 2007 से कर मुक्त खल
पीलीबंगा. वाणिज्यिककर विभाग द्वारा वर्ष 2006-2007 से कर मुक्त खल
पीलीबंगा. वाणिज्यिककर विभाग द्वारा वर्ष 2006-2007 से कर मुक्त खल बिनौला पर रिवर्स इनपुट टैक्स लगाकर कॉटन ऑयल मिल मालिकों की तरफ भारी भरकम बकाया राशि की वसूली निकाले जाने का मुद्दा क्षेत्रीय विधायक द्रोपती मेघवाल द्वारा गुरुवार को विधानसभा में उठाए जाने पर क्षेत्रीय मिल मालिकों ने विधायक का आभार व्यक्त किया है। स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबूलाल गोयल एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लीला ने बताया कि विधायक द्वारा विधानसभा में मुद्दा उठाए जाने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें शीघ्र ही इस समस्या का हल निकालकर मिल मालिकों को राहत प्रदान करने का भरोसा दिलाया है।
विधायक ने विधानसभा में उठाई व्यापारियों की समस्याएं