- Hindi News
- झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई
झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई
जिलेके झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई तेज की जाएगी। गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएमएचओ डॉ. प्रीत मोहिंदर सिंह ने ब्लॉक सीएमएचओ औषधि विभाग के अधिकारियों को झोलाछाप डॉक्टरों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए और इनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं उनके क्रियान्वयन और मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर भी चर्चा हुई। बैठक में एसीएमएचओ योगेंद्र तनेजा, आरसीएचओ डॉ. विक्रम सिंह, डीटीओ डा. रविशंकर शर्मा के अलावा जिला स्तर के चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक सीएमएचओ सीएचसी प्रभारी मौजूद थे।
नसबंदीकरवाने वाले पुरुषों को मिलेगा अतिरिक्त प्रोत्साहन: परिवारकल्याण कार्यक्रम में हनुमानगढ़ जिले के पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहने का फायदा आम लोगों को भी मिलेगा। दो अक्टूबर 2014 से 31 मार्च 2015 तक नसबंदी करवाने वाले पुरुषों को प्रदेश सरकार की ओर मिलने वाले 11 सौ रुपए के अलावा एक हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि जिला स्तर पर भी दी जाएगी। यह प्रोत्साहन राशि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को मिली इनाम की राशि से मिलेगी।
हनुमानगढ़. स्वास्थ्य समिति की बैठक लेते सीएमएचओ डॉ. प्रीतमोहिंदर सिंह