पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्ट्रीट लाइटें बंद, मुख्य मार्गों मोहल्लों में अंधेरा

स्ट्रीट लाइटें बंद, मुख्य मार्गों मोहल्लों में अंधेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलामुख्यालय पर स्ट्रीट लाइटें बंद रहने से लोग परेशान हैं। मुख्य मार्गों सहित गली-मोहल्लों में अंधेरा पसरा हुआ है। इस संबंध में शिकायतों के बाद भी नगरपरिषद अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार शहर में विभिन्न गली-मोहल्लों में पिछले कई दिनों से स्ट्रीट लाईट व्यवस्था चरमरा गई है। रात के अंधेरे में सड़कों पर बैठे आवारा पशु दिखाई नहीं देने से लोग चोटिल हो रहे हैं। गौरतलब है कि स्ट्रीट लाइटें बंद रहने के विरोध में उपसभापति अधिकांश पार्षद आंदोलन तक कर चुके हैं। उपसभापति कालूराम शर्मा ने गत 13 मार्च को पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया था। एडीएम बीएल मेहरड़ा की मौजूदगी में मांगों पर सहमति बनने के बाद उपसभापति टंकी से नीचे उतरे थे। इसके बाद विधायक डा. रामप्रताप आयुक्त श्रवण बिश्नोई ने भी शहर में निरीक्षण किया था, जिसमें स्ट्रीट लाइटें बंद पाई गईं थी। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से दौरान भी यह मुद्दा उठाते हुए पार्षदों ने जंक्शन में भगतसिंह चौक पर आमरण अनशन की चेतावनी दी थी। इसके बाद नगरपरिषद प्रशासन के बीच करीब दो माह तक चली जद्दोजहद के बीच आखिरकार दो माह पहले ठेकेदार कंपनी का निरस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने नगरपरिषद स्तर पर ही स्ट्रीट लाईट व्यवस्था करने का निर्णय लिया था। इस निर्णय के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुअा और समस्या जस की तस है।

इनस्थानों पर हो रही ज्यादा परेशानी

टाउन-जंक्शनरोड, राधास्वामी डेरे के पास मेगा हाईवे,नई आबादी, इंदिरा कॉलोनी, जिला अस्पताल रोड, सेक्टर नंबर तीन, जंक्शन की दुर्गा कॉलोनी, श्रीगंगानगर रोड, सुरेशिया, खुंजा आदि के अलावा कई पार्कों में अधिकांश स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। टाउन-जंक्शन रोड मेगा हाईवे पर आवारा पशुओं के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

^स्ट्रीटलाइटें बंद रहने से सूर्यनगर मेगा हाईवे के आसपास क्षेत्र में अंधेरा पसरा रहता है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। अंधेरे के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शिमलामेहंदीरता, सामाजिक कार्यकर्ता

^स्ट्रीटलाइटों के बंद रहने की समस्या जस की तस है। इस समस्या को लेकर पार्षद आंदोलन कर चुके हैं। अगर शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जनहित में फिर से आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे। कालूरामशर्मा, उपसभापति,नगरपरिषद

^संबंधितअधिकारियों को बंद स्ट्रीट ल