पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगरिया में पेंशन का फार्म भरवाने के झांसा देकर वृद्धा की सोने की चूडिय़ां ठगी

संगरिया में पेंशन का फार्म भरवाने के झांसा देकर वृद्धा की सोने की चूडिय़ां ठगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरिया| कस्बेमें पेंशन दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग महिलाओं को ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। गुरुवार को एक बुजुर्ग महिला ठगी का शिकार हो गई। वहीं एक महिला लूट का शिकार बनने से बच गई। घटना के विरोध में लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन कर रोष जताया। पुलिस ने इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 16 निवासी मदन मोयल की प|ी प|ी जलदाय विभाग मे पानी का बिल भरकर सुबह साढ़े 11 बजे पैदल घर की ओर रही थी। इस दौरान बाइक सवार युवक ने पीरखाना रोड के पास रोककर पेंशन फार्म भरने का झांसा देकर उसे अपने साथ बैठा लिया। वह उसे मीरा कॅालेज की ओर ले जाने लगा तो महिला ने विरोध किया। इस पर युवक ने कहा कि फार्म धर्मशाला में भरे जा रहे हैं। उसने कहा कि हाथों मे पहनी सोने की चूडिय़ां देखकर फार्म निरस्त हो जाएगा, इसलिए चूडिय़ां उतारकर मुझे दे दो। इस पर महिला ने दोनों हाथों में पहनी सोने की तीन चूडिय़ां उतार कर उसे दे दी। इसके बाद युवक बहाना बनाकर वहां से चला गया। काफी देर इंतजार के बाद भी युवक नहीं लौटा तो उसे ठगी होने का अहसास हुआ और वह रोने लगी। इससे मौके पर लोग इकट्ठे हो गए और थाने पहुंच कर रोष जताया। थाना प्रभारी विजय मीणा ने मामले की जांच का आश्वासन दिया। इससे पहले वार्ड नंबर 14 निवासी दयावंती प|ी राजकुमार जैन को अज्ञात युवक ने पेंशन दिलाने के बहाने बाइक पर बैठाकर शनि मंदिर के पास ले गया और जेवरात उतारने को कहा। महिला ने गहने नहीं पहने होने की बात कही तो युवक उसे हनुमान मंदिर के पास उतारकर चला गया। कई दिन पहले वार्ड नंबर चार से एक महिला को पेंशन दिलवाने के बहाने एक युवक गहने उतारकर ले गया था। पुलिस ने इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया।

दामादसे मारपीट का मामला दर्ज : गांवभाखरांवाली में ससुराल पक्ष के लोगों दामाद से मारपीट आरोप में पुलिस ने गुरुवार को मामला दर्ज किया है। परिवादी भजनलाल पुत्र लालचंद जाट ने पुलिस को बताया कि ससुर ओमप्रकाश पुत्र श्रवण,सास कृष्णा, साला सुखवीर, मनदीप आदि ने बुधवार रात घर में घुसकर उससे मारपीट की और गाड़ी में डालकर ले गए। आरोपी उसे रास्ते में फेंककर नगदी, मोबाइल पर्स आदि सामान छीन ले गए।