- Hindi News
- हाईकोर्ट के आदेश पर सफाई कर्मचारी भर्ती की जांच शुरू
हाईकोर्ट के आदेश पर सफाई कर्मचारी भर्ती की जांच शुरू
नगरपरिषदमें सफाई कर्मचारी भर्ती मामले की जांच शुरू हो गई है। हाईकोर्ट जोधपुर के आदेश पर गुरुवार को बीकानेर से पहुंची जांच टीम ने सफाई कर्मचारियों के भर्ती रिकार्ड को जब्त कर साथ ले गई है। इस संबंध में जंक्शन के दस सफाई कर्मियों ने हाईकोर्ट में रिट दायर की थी। जानकारी के अनुसार मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने स्थानीय निकाय विभाग को मामले की जांच के आदेश दिए। इसके तहत क्षेत्रीय उपनिदेशक बीकानेर फतेहराय सोनी के नेतृत्व मेंं अधिकारियों की जांच कमेटी गठित की गई। जांच टीम आज सुबह नगरपरिषद कार्यालय पहुंची और संबंधित पत्रावलियों को खंगालने में जुट गई। कई घंटों तक जांच के बाद संबंधित रिकार्ड को टीम अपने साथ बीकानेर ले गई। सफाई कर्मचारी भर्ती मामले की जांच शुरू होने के साथ ही संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों में खलबली मच गई है।
^सफाईभर्ती मामले में बीकानेर से जांच टीम आई थी। टीम संबंधित रिकार्ड अपने साथ ले गई है। श्रवणबिश्नोई,आयुक्त, नगरपरिषद