सुभांशु विजय का दोहरा शतक
सुभांशुविजय के दोहरे शतक (218) के साथ सचिन मालव के अविजित शतक से कोटा ने कॉल्विन शील्ड क्रिकेट चैंपियनशिप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेले जा रहे एलीट ग्रुप मैच के पहले दिन कोटा ने तीन विकेट पर 372 रन का विशाल स्कोर बनाया। सुभांशु ने अपनी पारी में 27 चौकों के साथ आठ छक्के लगाए, तो सचिन ने 11 चौकों की मदद से 104 रन बना लिए थे। धौलपुर के रवि शर्मा, विवेक यादव और मोहित को एक-एक विकेट मिला।
जयपुरके खिलाफ शतक जमाया उदयपुर के सौरभ ने
सौरभचौहान के शानदार शतक (133) की बदौलत उदयपुर ने मेजबान जयपुर के खिलाफ पहले दिन 9/245 रन बनाए। केएल सैनी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने उतरे जयपुर के गेंदबाजों ने उदयपुर के अन्य बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। अनिकेत चौधरी ने तीन विकेट झटके।
भीलवाड़ाने हनुमानगढ़ को 203 रन पर समेटा
बीकानेरके नरेश गहलोत ने पहले दिन शतकीय पारी (102) खेलते हुए नागौर के खिलाफ टीम को मजबूत स्कोर दिया। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बीकानेर ने 4/268 रन बना लिए थे और राजेश बिश्नोई सीनियर 81 रन बना क्रीज पर मौजूद थे।
एलीट ग्रुप के एक अन्य मैच में दिग्पाल सिंह (4/27) और नरेंद्र चौधरी (3/71) की बेहतरीन गेंदबाजी से भीलवाड़ा ने हनुमानगढ़ की पहली पारी 203 रन पर समेट 0/99 रन बना लिए थे। सूर्यप्रकाश सुवालका 68 रन बना खेल रहे थे।
सचिन मालव
सुभांशु विजय