एटीएम कार्ड बदलकर निकलवाए 15 हजार रुपए
जंक्शनमें खुंजा स्थित एसबीबीजे एटीएम पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा एटीएम कार्ड बदलकर रुपए निकलवाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने गुरुवार को इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अनिता प|ी संदीप सक्सेना ने पुलिस को बताया कि गत 29 अगस्त को वह अपने खाते से राशि निकालने के लिए खुंजा स्थित एटीएम पर पहुंची। उसने1500 रुपए निकाल लिए। शेष बैलेंस देखने के लिए उसने प्रयास किया तो एटीएम चैंबर में आए अज्ञात व्यक्ति ने उसे मिनी स्टेटमेंट निकालने को कहा। इस पर उसने पिन कोड दबाया और मिनी स्टेटमेंट निकाली तो खाते में 15929 रुपए बैलेंस था। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसे झांसे में लेकर एटीएम कार्ड बदल लिया। गुरुवार को वह फिर से एटीएम गई देखा उसके पास किसी पवन कुमार नाम के व्यक्ति का एटीएम था। इस पर उसने बैंक पहुंचकर बैलेंस देखा तो उसके खाते में जमा 15 हजार रुपए निकाले जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।