- Hindi News
- लूट मामले में गिरफ्तार महिलाओं की रिमांड अवधि चार दिन बढ़ाई
लूट मामले में गिरफ्तार महिलाओं की रिमांड अवधि चार दिन बढ़ाई
पीलीबंगा| बीतेसोमवार को लिखमीसर की एक बुजुर्ग महिला के साथ लूट करने वाले गिरोह की गिरफ्तार तीनों महिलाओं को पुलिस ने 4 दिन के रिमांड पर और लिया है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी महिलाओं को 22 सितंबर को पुन: न्यायालय में पेश किया जाएगा। जबकि इन महिलाओं के साथी कार चालक रेशम सिंह अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। गौरतलब है कि गिरफ्तार महिला राणो प|ी गुलजार सिंह, जाति सांसी, निवासी अड़आया, थाना सदर बरनाला (पंजाब), दीपो प|ी करनैलसिंह, जाति सांसी, निवासी बागडिय़ा, थाना अमरगढ़, जिला संगरुर (पंजाब) तयारो उर्फ मुखत्यारों प|ी लाभसिंह, जाति सांसी, निवासी छला समुदगढ़, तहसील धुरी, थाना संगरुर (पंजाब) के विरुद्ध लिखमीसर निवासी रोशनी देवी प|ी हंसराज बिश्नोई ने लूट का मुकदमा दर्ज करवाया था।