गोलूवाला: वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
निकटवर्तीगांवश्रीगुरुसर मोडिया स्थित शाह सतनामजी गर्ल्स स्कूल काॅलेज में मंगलवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। शुरुआत में स्कूल प्रिंसिपल शालू इंसां ने शैक्षणिक खेलों के क्षेत्र में स्कूल की उपलब्धियों के बारे में बताया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों के बारे में भी जागरूक किया गया। इस मौके पर सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष बलवीरसिंह सिद्धू ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के 117 कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। ब्वाॅयज स्कूल प्रिंसिपल नरोतमदास इंसा राजस्थान 45 मैंबर संपूर्णसिंह इंसां ने शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया। स्कूल प्रशासक बहन नवजोत इंसां ने आभार जताया। इस मौके पर शेखर इंसां, भोलासिंह इंसा, अशोक इंसां, हरचरणसिंह इंसां, लाभसिंह इंसां, गोपाल इंसां, संपूर्णसिंह इंसां,प्रगटसिंह इंसां,सेवानिवृत प्रधानाचार्य रूपसिंह इंसां आदि मौजूद थे।
गोलूवाला. स्कूल में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बच्चे।