राष्ट्रीय कृमि दिवस पर आज बच्चों को देंगे एलबेंडाजोल की खुराक
हनुमानगढ़| स्वास्थ्यविभाग की ओर कृमि मुक्ति दिवस बुधवार को मनाया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम सुबह 11 बजे मक्कासर पीएचसी में आयोजित होगा। उद्घाटन जिला प्रमुख कृष्ण चोटिया करेंगे। इसके अलावा कलेक्टर रामनिवास अन्य जनप्रतिनिधि और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। सीएमएचओ डॉ. प्रीतमाेहिंदर सिंह ने बताया कि बच्चों में पेट के कीड़े से होने वाले हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिये कृमि नियंत्रण दिवस मनाया जाता है। इस दिन सरकारी स्कूलों के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को भी कृमिनाशक दवा एलबेंडाजोल दी जाएगी। आरसीएचओ डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि दवाई स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से निशुल्क दी जाएगी।