शोभा यात्रा निकाली, आज मूिर्त स्थापना
हनुमानगढ़| जंक्शनके श्रीबांके विहारी लाल मंदिर में मूर्ति स्थापना महोत्सव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को दुर्गा मंदिर धर्मशाला से शोभा यात्रा निकाली गई। मंदिर में स्थापित होने वाली भगवान राधा कृष्ण, श्रीहनुमान, श्रीराम दरबार सहित अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों की परिक्रमा करवाई गई। सबसे आगे बैंड बाजे डीजे की धुन पर राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी थी। पीछे महिलाएं डीजे की धुन पर नृत्य कर रही थी। महिलाओं ने पीले रंग के ध्वज उठा रखे थे। जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।