बच्चों का स्वास्थ्य जांचा
हनुमानगढ़| राजकीयआदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल अमरपुरा थेहड़ी में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मंगलवार को बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. आनंदकुमार बंसल ने बच्चों का स्वास्थ्य जांचा। इस मौके पर उन्होंने दस फरवरी से शुरू होने वाले डी-वार्मिंग डे के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एएनएम कमलेश, भंवरीदेवी, प्रधानाचार्या प्रवीण रानी आदि मौजूद थे।