पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिपो होल्डर ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप बताया अपना पक्ष

डिपो होल्डर ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप बताया अपना पक्ष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवभागसर के डिपो होल्डर के खिलाफ एक ओर जहां ग्रामीण लामबद्ध हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ डिपो होल्डर ने मंगलवार को अपना पक्ष रखते हुए एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में डिपो होल्डर राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसे राजनैतिक द्वेषता के चलते फंसाया जा रहा है। उसने बताया कि विगत 1 फरवरी को राशन का गेहूं उसकी दुकान पर आया था। लेबर नहीं मिलने के कारण वह लेबर लाने ट्रैक्टर ट्राली को डिपो के सामने खड़ा करके पीलीबंगा गया। पीछे से 2 फरवरी को प्रात: करीब 4 बजे कुछ ग्रामीणों ने मिलकर राशन के गेहूं से भरे ट्रैक्टर ट्राली को डिपो से दूर ले जाकर टायर पेंक्चर कर खड़ा कर दिया ताकि उसे फंसाया जा सके। डिपो होल्डर ने बताया कि इस संबंध में उसने विगत 2 फरवरी को थाना प्रभारी को एक ज्ञापन भी सौंपा था परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई।

खबरें और भी हैं...