- Hindi News
- National
- सूने मकानों में लाखों की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 2 चाेर गिरफ्तार
सूने मकानों में लाखों की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 2 चाेर गिरफ्तार
सूरतगढ़|सूने मकानोंमें घुस कर चोरी कर लाखों रुपए का कीमती सामान चुरा ले जाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 2 शातिर कुख्यात चोरों को सिटी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक लैपटॉप एक जोड़ी पायजेब बरामद की है। चोर गिरोह के मुख्य सरगना ने पूछताछ में चोरी की 10 वारदात करनी कबूल की हैं। इनमें 7 चोरियां सूरतगढ़ क्षेत्र की एक अनूपगढ़, एक हनुमानगढ़ एक चोरी सीकर जिले के तादारागढ़ की शामिल है। आरोपी भीम मेघवाल (26) पुत्र पुरखाराम मेघवाल निवासी वार्ड नबंर 21 रेगर मोहल्ला हनुमानगढ़ टाऊव अजयकुमार उर्फ कलिया (20) पुत्र सोमपाल कक्ष्यप निवासी वार्ड नबंर 33 ढाब के पास सूरतगढ़ का रहने वाला है। आरोपी भीम चोर गिरोह का मुखिया है। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड लिया जाएगा। डीएसपी मोहम्मद अयूब खान ने बताया कि सीआई नारायणसिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गठित की थी। पुलिस को शहर दूसरे प्रदेशों में की गई चोरी की वारदातों का खुलासा होने की भी उम्मीद है। आरोपियों ने हनुमानगढ़ जक्शन में बस डिपो के पास स्कूल से एलसीडी कैमरा चोरी करना भी कबूला है।