जिला परिषद सीईओ ने किया निरीक्षण
निकटवर्तीगांव ढाबां में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण मंगलवार को जिला परिषद सीईओ नखतदान बारहठ ने किया। सीईओ ने बताया कि यह मुख्यमंत्री की सबसे महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें प्रत्येक व्यक्ति को भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर सरपंच गुरपाससिंह बराड़, विभागीय अधिकारी और ग्राम सचिव आदि मौजूद रहे।