स्टूडेंट्स ने किया गंगमूल डेयरी का भ्रमण
हनुमानगढ़. जंक्शनके श्रीगुरु नानक खालसा पीजी कॉलेज के स्टूडेंट्स ने मंगलवार को जंक्शन स्थित गंगमूल डेयरी का शैक्षणिक भ्रमण किया। स्टूडेंट्स को डेयरी में होने वाले कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें निर्माण, पैकिंग, भंडारण, विपणन आदि के बारे में अधिकारियों द्वारा जानकारी स्टूडेंट्स को दी गई। विभागाध्यक्ष बलदेव कुमार ने स्टूडेंट्स को गंगमूल डेयरी के उत्पाद एवं अन्य कार्यों में विस्तृत जानकारी से अवगत करवाया। कॉलेज गत कई वर्षों से यह भ्रमण करवाता रहा है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए कॉलेज प्रशासन ने आभार व्यक्त किया। कॉलेज भ्रमण दल में श्री राजाराम, मनजीत सिंह, डूंगरमल का सहयोग रहा।