पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्पिनफैड कर्मियों को वेतन दिलाने की मांग

स्पिनफैड कर्मियों को वेतन दिलाने की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| स्पिनफैड कर्मचारी एसोसिएशन ने कर्मचारियों को वेतन देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में लिखा है कि पिछले चार माह से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो चुकी है। यही नहीं स्पिनफैड के अल्प वेतनभोगी कर्मचारियों को 30 से 35 साल तक सेवा करने के बावजूद चयनित वेतन या अन्य पदोन्नति भी नहीं मिली है। खास बात है कि गत दिनों महामंत्री ललन मिश्रा के नेतृत्व में कर्मचारियों का एक शिष्टमंडल जयपुर में स्पिन फैड के उच्चाधिकारियों से भी मिला था। अधिकारियों ने शीघ्र ही वेतन दिलाने का आश्वसन भी दिलाया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

खबरें और भी हैं...