- Hindi News
- National
- हनुमानगढ़| नर्सिंगकर्मियों ने निजी अस्पतालों में अप्रशिक्षित स्टाफ को हटाएकर
हनुमानगढ़| नर्सिंगकर्मियों ने निजी अस्पतालों में अप्रशिक्षित स्टाफ को हटाएकर
हनुमानगढ़| नर्सिंगकर्मियों ने निजी अस्पतालों में अप्रशिक्षित स्टाफ को हटाएकर प्रशिक्षित स्टाफ की नियुक्ति करने की मंाग की है। इस संबंध में बुधवार को एसडीएम को सीएम चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि निजी अस्पतालों में कार्यरत अप्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों को हटाकर प्रशिक्षित स्टाफ की नियुक्तियां की जाए। इनका न्यूनतम वेतन निर्धारित किया जाए। ज्ञापन में बताया कि निजी अस्पतालों में एक डॉक्टर को एक से डेढ़ लाख रुपए का वेतन दिया जाता है जबकि एक नर्सिंग स्टाफ को एक हजार से 15 सौ रुपए देकर शोषण किया जा रहा है। इसलिए प्रशिक्षित स्टाफ की नियुक्ति की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में विक्की , प्रदीप, अरविंद , रामनिवास ,लक्ष्य ,पारस ,अभिलाष आदि मौजूद थे।
अप्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ हटाने की मांग