पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चिकित्सा सुविधाएं मुहैया होने पर ग्रामीणों ने किशनपुरा स्वास्थ्य केंद्र पर जड़ा ताला

चिकित्सा सुविधाएं मुहैया होने पर ग्रामीणों ने किशनपुरा स्वास्थ्य केंद्र पर जड़ा ताला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरिया. गांवकिशनपुरा उतराधा के स्वास्थ्य केंद्र पर ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधाएं मुहैया होने के विरोध में बुधवार को महिलाऔ और पुरूषो ने केंद्र पर ताला जड़ दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया। कमला देवी, लीक्ष्मादेवी, सुनीता माया आदि ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को कोई सुविधा नही मिल रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं रहता है। ऐसे में मरीजों को वापस लौटना पड़ता है। प्रदर्शन करने वालों में आत्माराम, दिनेश सिहाग, प्रधान भीम सैन, हरीभगत जाखड़, सुरेंद्र सहारण आदि शामिल थे।

^डॉक्टरनजदीक के चिकित्सा सब सेंटर इंद्रगढ गया हुआ था। इससे ग्रामीणों को परेशानी हुई। सरपंच को बुलाकर मामले को सुलझा दिया गया। ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधाए पूरी मिलेगी। डॉ.नरेश गर्ग, ब्लॉक सीएचएमओं संगरिया

खबरें और भी हैं...