हनुमानगढ़। नगरपरिषद की बजट बैठक में पार्षदों के पीछे की
हनुमानगढ़। नगरपरिषद की बजट बैठक में पार्षदों के पीछे की कुर्सियों पर पार्षद पति बैठे रहे। किसी ने रोका, टोका। बैठक की शुरुआत सभापति राजकुमार हिसारिया ने सिंचाई कॉलोनी में 20 बीघा जमीन परिषद को हस्तांतरित करने के लिए मंत्री डॉ. रामप्रताप के धन्यावाद से की। इस पर विपक्षी सदस्यों ने ऐतराज जताया तो सत्तापक्ष ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि धन्यावाद करने में ऐतराज क्या है। फिर सभापति ने पिछले साल की उपलब्धियों और कार्ययोजना के साथ पांच मिनट में बजट प्रस्ताव पढ़कर सदन के समक्ष रखा।