- Hindi News
- National
- डिस्कॉम ने उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी राशि जमा कराने के दिए नोटिस, विरोध शुरू
डिस्कॉम ने उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी राशि जमा कराने के दिए नोटिस, विरोध शुरू
डिस्कॉमदशकों पुराने उपभोक्ताओं से वर्तमान सिक्योरिटी राशि मांग रहा है। डिस्कॉम अधिकारियों के मुताबिक वर्षों पहले कनेक्शन के समय उपभोक्ता की ओर से बताए गए लोड के मुकाबले वर्तमान में अधिक बिजली का उपयोग किया जा रहा है। कनेक्शन लेते समय लोड कम बताया गया था। इस कारण कई सालों से उपयोग की गई यूनिट के आधार पर लोड मांगा गया है। इसी लोड के आधार पर उपभोक्ताओं से राशि मांगी जा रही है। उधर, उपभोक्ताओं का कहना है कि जितनी बिजली का उपभोग कर रहे हैं, उसके हिसाब से बिल जमा करवा रहे हैं। अब डिस्कॉम द्वारा सिक्योरिटी राशि मांगा जाना गलत है।
अब सिक्योरिटी राशि का हर साल होगा रिव्यू
भास्कर संवाददाता| हनुमानगढ़
बिजलीबिलों में हुई नाजायज बढ़ोतरी की शिकायतों के बीच अब जोधपुर डिस्कॉम ने नए नियम के तहत सिक्योरिटी राशि के नोटिस थमाकर उपभोक्ताओं का बजट बिगाड़ दिया है। सिक्योरिटी राशि बढ़ाने के नाम पर हर उपभोक्ता को हजारों रुपए के डिमांड नोटिस दिए गए हैं। डिस्कॉम की ओर से भेजे जा रहे नोटिस से उपभोक्ता हैरान हैं क्योंकि कई वर्षों से कनेक्शन लेकर बैठे उपभोक्ताओं से भी सिक्योरिटी राशि की डिमांड की गई है। जोधपुर डिस्कॉम के एसई आरसी वर्मा ने बताया कि कई वर्षों से बिजली का उपभोग कर रहे उपभोक्ताओं के घरों में बिजली की खपत अधिक हो रही है। जब कनेक्शन लिया गया था उस समय लोड कम दर्शाया गया। अब वर्तमान में लोड के हिसाब से सिक्योरिटी राशि ली जाएगी।
^उपभोक्ताअपने उपभोग के हिसाब से बिजली बिल का भुगतान कर रहे हैं। अब सिक्योरिटी राशि में बढ़ोतरी करना गलत है। डिस्कॉम ने नोटिस वापिस नहीं लिए तो टाउन में एक भी उपभोक्ता बिजली का बिल जमा नहीं करवाएगा। सुरेंद्रबेनीवाल, संयोजक, आम नागरिक संघर्ष समिति