पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पैन कार्ड की अनिवार्यता के निर्णय के विरोध में बंद रहा सर्राफा बाजार

पैन कार्ड की अनिवार्यता के निर्णय के विरोध में बंद रहा सर्राफा बाजार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारकी ओर से दो लाख रुपए से अधिक की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता के निर्णय के विरोध में बुधवार को सर्राफा बाजार बंद रहा। स्वर्णकारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखकर निर्णय के प्रति विरोध जताया। स्वर्णकार समाज समिति ने सरकार से यह निर्णय वापिस लेने की मांग की। इसको लेकर टाउन जंक्शन के सर्राफा व्यापारियों की बैठक जंक्शन की दुर्गा मंदिर धर्मशाला में हुई। इसमें सरकार के निर्णय के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर स्वर्णकार समाज समिति जंक्शन के अध्यक्ष बबलू सोनी, टाउन के अध्यक्ष विनोद सोनी, सर्राफा व्यापारी एसो. अध्यक्ष प्रीतम कंदोई, पुरुषोत्तम सोनी, जगतपाल सोनी, आत्माराम सोनी,पंकज सोनी ,राजीव सोनी, अरविंद, मनीष सोनी, अमृतपाल,नरेश सोनी आदि मौजूद थे।

पीलीबंगा|स्वर्णउपभोक्ताओं के लिए 2 लाख रुपए की खरीददारी तक पैन कार्ड की अनिवार्यता लागू करने के विरोध में बुधवार को देशव्यापी बंद के आह्वान पर सभी स्वर्णकारों ने प्रतिष्ठान बंद रख केंद्र सरकार के इस निर्णय का विरोध किया। स्वर्णकार स्वर्णकार मार्केट में एकत्रित हुए और नारेबाजी की। पीलीबंगा स्वर्णकार यूनियन के अध्यक्ष रेशम सिंह सहदेवड़ा ने बताया कि केंद्र सरकार स्वर्णकारों के साथ अन्याय कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के इस अध्यादेश के लागू होते ही स्वर्ण उपभोक्ताओं के समक्ष अनेक समस्याएं उत्पन्न होंगी। बंद पूर्णतया सफल रहा।

हनुमानगढ़. टाउन में प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते स्वर्णकार समाज के लोग।

खबरें और भी हैं...