वार्षिकोत्सव में स्टूडेंट्स ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
हनुमानगढ़| जंक्शनके राजस्थान कॉलेज फॉर हायर एज्युकेशन का वार्षिकोत्सव गुरुवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि चूरू एसपी राहुल बारहठ तथा अध्यक्षता भाजपा युवा नेता अमित सहू संस्था के संरक्षक मोहनलाल चौधरी ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगरपरिषद सभापति राजकुमार हिसारिया, कर्नल राजेंद्र प्रसाद, सेवा विकलांग के हेमंत गोयल, रमेश नागपाल थे। छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों से बाल श्रम, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, रोड सेफ्टी का संदेश दिया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संतोष राजपुरोहित, निदेशक कर्णवीर चौधरी, उपप्राचार्य सुभाष राबिया ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।