भाजयुमो के मंडल अध्यक्षों ने बताई उपलब्धियां
हनुमानगढ़| भारतीयजनता युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक की अध्यक्षता में जंक्शन स्थित दुर्गा मंदिर धर्मशाला में हुई। इसमें युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों ने मंडल स्तर पर किए गए कार्यों की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक ने कार्यकर्ताओं से केंद्र राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को दिलवाने का आह्वान किया। पार्टी ने भविष्य में संचालित किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने सभी युवाओं को राजनैतिक क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक आदि क्षेत्रों में भी सहभागिता निभाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, विशिष्ट अतिथि जिलाप्रमुख कृष्ण चोटिया, सभापति राजकुमार हिसारिया, कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष रामेश्वर चांवरिया, उपाध्यक्ष पवन गोल्याण,अमित सहू आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष लाल मोहम्मद मुवालजन, भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, देहात अध्यक्ष प्रेम गोदारा, पूर्व महामंत्री जुगलकिशोर गौड़, जिला महामंत्री मदन पूनिया, आनंद सिंह राठौड़, विकास शर्मा, पंकज गोदारा, नरेश भारवाणी, विकास नागपाल, प्रीतपाल सिंह, नरेश पुरोहित आदि मौजूद थे। मंच संचालन मदन पूनिया ने किया। कार्यक्रम के अंत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सियाचिन में शहीद हुए सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्घांजलि दी गई।