पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई, आदर्शों को अपनाने पर दिया बल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई, आदर्शों को अपनाने पर दिया बल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| हनुमानगढ़

पंडितदीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर गुरुवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। इसमें उनको पुष्पांजलि अर्पित कर देशहित में योगदान के लिए नमन किया गया। भाजपा नगर मंडल की ओर से टाउन स्थित दीनदयाल चौक पर मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने उनके आदर्शों को अपनाने की बात कही। नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने जेएनयू यूनिवर्सिटी के छात्रों की ओर से आतंकवादियों के समर्थन में की गई रैली की निंदा की। इस मौके पर अमित सहू, उपसभापति नगीना बाई, पार्षद सेवाराम नागर, राजेश पंवार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक, डॉ. बक्शीश सिंह, महामंत्री सुखदेव सिंह, हिमांशु महर्षि, जुगलकिशोर गौड़,डॉ.भारतभूषण शर्मा, गुरदीप सिंह, विजय , कुलवंत वर्मा आदि मौजूद थे। वहीं पंडित दीनदयाल स्मृति संस्थान की ओर से जंक्शन की दुर्गा मंदिर धर्मशाला में कार्यक्रम हुआ। इसमें पूर्व उपसभापति भाजपा जिला उपाध्यक्ष कालूराम शर्मा ने उनके पदचिन्हाें पर चलने पर बल दिया। मोहन चंगोई ने कहा कि उनके विचार राजनैतिक सोच आज भी प्रासंगिक हैं। बजरंग दल के जिला संयोजक आशीष पारीक ने कहा कि पंडित जी ने अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। इस मौके पर सुरेंद्र जोशी, अरुण बाहेती, जगत भूषण, नंदलाल जोशी, फतेहसिंह यादव, दुर्गाप्रसाद शर्मा, पवन शर्मा, राहुल शर्मा, प्रदीप राम, राजीव बगेरिया, भूपसिंह, प्रेमकुमार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...