- Hindi News
- National
- केंद्रीय पंचायती राज्यमंत्री ने विभिन्न कार्यों का शिलान्यास लोकार्पण किया, समस्याएं सुनी
केंद्रीय पंचायती राज्यमंत्री ने विभिन्न कार्यों का शिलान्यास लोकार्पण किया, समस्याएं सुनी
भास्कर संवाददाता| गोलूवाला.
केंद्रीयराज्यमंत्री निहालचंद मेघवाल गुरुवार को निवादान एवं सिहागान पंचायत के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों मे भाग लेकर लाखों रुपए बजट की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उनके साथ पीलीबंगा विधायक द्रोपती मेघवाल, जिलाप्रमुख कृष्ण चोटिया, भाजपा के जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नाई, भाजपा नेता अमित सहू थे। केंद्रीय मंत्री ने अनाथ एवं अपाहिज गोशाला निवादान में शैड निर्माण का शिलान्यास किया। निवादान पंचायत के विकास के लिए 20 लाख सिहागान पंचायत के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने निवादान में ही शिवमंदिर की तरफ बनने वाली सीसी रोड का शिलान्यास, सिहागन की श्रीकृष्ण गोशाला में शैड निर्माण का लोकार्पण किया। सिहागान सरपंच सुमनसंदीप सिहाग, निवादान सरपंच किरण जगा ने पंचायतों के विकास कार्यों से केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया। जनसुनवाई के दौरान लोगों ने मंत्री को विभिन्न समस्याओं के ज्ञापन सौंपे। सरपंच किरण जगा के नेतृत्व में 2एचडीपर रोड के नजदीक पंजाबी बेंड के साथ केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया गया। इस मौके जिला परिषद सदस्य संदीप गोदारा, पूर्व उपसरपंच विजयसिहं पूनियां, व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश झींझा, सीएलजी सदस्य मदनलाल खुंगर, पूर्व भाजपा प्रदेश सचिव बृजलाल सिहाग, भाजपा देहात मंडल उपाध्यक्ष संदीप सिहाग, व्यापारी भीमनिवाद, पंचायत समिति सदस्य जगतपाल निवाद, पीलीबंगा भाजपा प्रभारी गिरधारी मक्कड़, कृषि उपज मंडी समिति चैयरमेन ओमप्रकाश सिहाग, सरपंच लीलाधर आदि मौजूद थे। धानमंडी के व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री को व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश झींझा के नेतृत्व में ज्ञापन देकर भारतीय खाद्य निगम से गेहूं की आढ़त दिलवाने की मांग की थी। इस पर मंत्री ने तुरंत प्रभाव से निगम से एक एक वर्ष से रोक रखी आढ़त का पैसा रिलीज कर दिया। केंद्र सरकार द्वारा गेंहू की आढ़त दो प्रतिशत करने पर भी व्यापार मंडल द्वारा आभार जताया गया।
गोलूवाला. शिलान्यास करते केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री अन्य