पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नवनियुक्त अध्यापकों ने समझा स्कूल रिकाॅर्ड संधारण

नवनियुक्त अध्यापकों ने समझा स्कूल रिकाॅर्ड संधारण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरिया. जिलाशिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में सरकारी प्राथमिक स्कूल नंबर चार में चल रहे नवनियुक्त अध्यापकों के छह दिवसीय प्रशिक्षण में गुरुवार को नवनियुक्त अध्यापकों ने सरकारी उच्च प्राथमिक स्कूल तीन आरटीपी द्वितीय का विजिट कर स्कूल रिकार्ड एवं उसके संधारण की प्रक्रिया को समझा। प्रधानाध्यापक बुधराम बिश्नोई, अध्यापक धर्मपाल सुथार, दक्ष प्रशिक्षक उदय सिंह बेनीवाल एवं सतीश गुंबर ने उन्हें छात्र प्रवेश पंजिका, रोकड़ पंजिका, एसएमसी बैठक कार्रवाई , रिजल्ट रजिस्टर, मिड डे मील रिकार्ड सहित विभिन्न प्रकार के शाला रिकार्ड की उपयोगिता एवं संधारण की प्रक्रिया से अवगत कराया।

खबरें और भी हैं...