न्यायिककर्मी 15 से रहेंगे सामूहिक अवकाश पर
(स्थानीय समाचार पेज 11 पर)
हनुमानगढ़| राजस्थानन्यायिक कर्मचारी संघ की बैठक गुरुवार को कोर्ट परिसर में हुई। बैठक में राज्य सरकार की ओर से शेट्टी कमीशन की अनुशंषा लागू नहीं करने पर रोष जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने अगर 14 फरवरी तक कमीशन की रिपोर्ट लागू नहीं की तो 15 फरवरी से न्यायिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। बैठक में संयोजक योगेश महर्षि, अध्यक्ष मदनलाल पंवार, सचिव अनिल मोदी, चंद्रप्रकाश जोशी, फौजा सिंह, तेजनारायण, देवकरण मीणा आदि मौजूद थे।