पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सादुलपुर गोगामेड़ी ट्रैक का सीआरएस निरीक्षण कल से

सादुलपुर-गोगामेड़ी ट्रैक का सीआरएस निरीक्षण कल से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| सादुलपुर-हनुमानगढ़रेल ट्रैक का सीआरएस की ओर से 13-14 फरवरी को निरीक्षण किया जाएगा। ट्रैक पर पहले सादुलपुर से गोगामेड़ी तक ट्रेन शुरू करने के दृष्टिगत निरीक्षण किया जाएगा। इसके तहत गोगामेड़ी से हनुमानगढ़ तक ट्रैक को ओके करने का काम भी तेज हो गया है। रेलवे की ओर से आगामी 31 मार्च तक गोगामेड़ी-हनुमानगढ़ के बीच ट्रेनों का संचालन शुरू करने का टारगेट है। इसलिए 15 मार्च से पहले सीआरएस का दौरा होने की उम्मीद है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक सीआरएस 13 फरवरी को सुबह नौ से 10 बजे तक सूरतपुरा स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। 10 बजे सीआरएस ट्रॉली से ट्रैक का निरीक्षण करने के लिए रवाना होंगे। 11.30 बजे नरवासी स्टेशन, 1.30 बजे सिद्धमुख तथा 4.30 अनूपशहर स्टेशन तक निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 14 फरवरी को सुबह 9.30 बजे अनूपशहर स्टेशन से निरीक्षण के लिए रवाना होंगे।

खबरें और भी हैं...