पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अतिक्रमणमुक्त जगह से शिफ्ट होंगी नालियां, 60 लाख खर्च होंगें, टेंडर जारी

अतिक्रमणमुक्त जगह से शिफ्ट होंगी नालियां, 60 लाख खर्च होंगें, टेंडर जारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़. जिला मुख्यालय पर अतिक्रमण मुक्त कराई गई शहर की सार्वजनिक जगह के विकसित होने की उम्मीद जगी है। नगरपरिषद ने इसके लिए प्लान तैयार किया है। इसके तहत टाउन-जंक्शन में नालियां शिफ्ट की जाएंगीं। इस कार्य पर 60 लाख रुपए खर्च होंगे। अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए अॉनलाइन टेंडर जारी कर दिए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा।

टाउन-जंक्शन में विभिन्न स्थानों पर करीब एक हजार अतिक्रमण ध्वस्त किए जा चुके हैं। इन जगहों से कब्जे हटाए गए हैं वहां पर अभी सड़क निर्माण और नालियों को शिफ्ट नहीं किए जाने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई थी। बजट अभाव होने पर नगरपरिषद ने अतिक्रमणमुक्त कराई जा रही जगह को विकसित करने के लिए सरकार से 50 करोड़ रुपए के विशेष अनुदान की मांग की थी, लेकिन अभी तक सरकार से कोई बजट मंजूर नहीं हुआ। इसलिए अभी नगरपरिषद योजना मद से ही काम चला रही है।

एईएन राजेंद्र स्वामी ने बताया कि अतिक्रमणमुक्त जगह को विकसित करने के तहत नाली शिफ्टिंग कार्य की योजना तैयार की गई है। 30- 30 लाख रुपए नाली शिफ्टिंग पर खर्च हाेंगे। इसके लिए ईं-टेंडर जारी कर दिए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू कराया जाएगा।


खबरें और भी हैं...